एलोवेरा के अनेक फायदे हैं, लेकिन यह नुकसानदायक भी होता है, जानें कैसे?

एलोवेरा के अनेक फायदे हैं, लेकिन यह नुकसानदायक भी होता है, जानें कैसे?

रोहित पाल

एलोवेरा जो दिखने में सामान्य पौधा लगता है, लेकिन बहुत ही गुणकारी होता है। सदियों से एलोवेरा आयुर्वेद औषधि के रूप में प्रयोग हो रहा है। प्राचीनकाल में ऋषियों-मुनियों ने भी एलोवेरा को गुणकारी बाताया है क्योंकि यह संजीवनी बूटी की तरह सदियों से कई रोगों के इलाज में प्रयोग किया जाता है। एलोवेरा के बहुत फायदे हैं। चाहे वो स्वास्थ्य के लिए हो, त्वचा के लिए हो या बालों के लिए हो, इसके अलावा इसमें और भी कई फायदे हैं। वैसे तो एलोवेरा से हर कोई परिचित है, इसके कुछ गुणों के बारे में भी जानते हैं। लेकिन आप इसके सारे गुणों के बारे में नही जानते होगें। लेकिन हम आपको बता दें कि फायदे के साथ-साथ इसके कई नुकसान भी हैं जिनको जानना बेहद आवशयक है। हमने आर्युवेद के डॉ एस.सी गौतम से एलोवेरा को लेकर बातचीत की जिसमें उन्होंने  एलोवेरा के फायदों के साथ-साथ नुकसान के बारे में भी बताया-

एलोवेरा पौधे की पहचान-

एलोवेरा का पौधा देखने में हरा और पत्तिया कांटेदार आकृति में होती हैं। इसकी पत्तियों में एक तरह का रस इकट्टा होता है जिससे यह मांसल और मोटे आकार की दिखती हैं। एलोवेरा की पत्तियों को छीलने पर इसमें आपको एक जैल मिलेगा। इसके अलावा पत्तियों से एक रस निकलता है जिसे एलो लेटेक्स कहते हैं।

 

एलोवेरा के नाम-

एलोवेरा कई नामों से जाना जाता है। जैसे- हिन्दी में इसे घृतकुमारी, घीकवार, तेलगु में कलाबंदा, तमिल में कतरलाई, मलयालम में कुमारी, कन्नड़ में लोलिसारा, मराठी में कोरपाडा, लेकिन हम इसे सामान्यता एलोवेरा के नाम से ही जानते हैं।

एलोवेरा में पाए जाने वाले पोषक तत्व-

डॉ. एस.सी गौतम ने बताया कि, वैसे तो एलोवेरा की 200 से अधिक प्रजातियां हैं और इसमें कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें 12 विटामिन, 18 अमीनो एसिड, 75 पोषक तत्व और 200 सक्रिय एंजाइम्स हैं। इसके अलावा इसमें कई रसायनिक गुण जैसे- कैल्शियम, जस्ता, तांबा, पोटेशियम, लोहा, सोडियम, मैग्नीसियम, क्रोमियम, और मैगजीन पाए जाते हैं। इसमें विटामिन की भरपूर मात्रा होती है। जिसमें विटामिन , विटामिन सी, विटामिन बी 12, बी 6, बी 2, बी 1, विटामिन , बी 1, बी 2, बी 6, नियासिन और फॉलिक एसिड हैं। इनसे हमें कई फायदे मिलते हैं।

एलोवेरा के फायदे-

1.मोटापे की समस्या-

आज की दौड़ती भागती जिदंगी में लोग अपने स्वास्थ्य का ध्यान नही पाते हैं जिससे उनको शरीर से सम्बधित कई बीमारियों का सामना करना पड़ता है। डॉ. एस.सी गौतम ने कहा कि, अगर देखा जाए तो आजकल लगभग हर दूसरे या तीसरे व्यक्ति को मोटापे की समस्या होती है। सही आहार और सही शारीरिक क्रिया कर पाने से हर कोई मोटापे की समस्या से परेशान है। ऐसे में अगर आप एलोवेरा जूस का सेवन करें तो आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। एलोवेरा में एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण होता है जो मोटापा या वजन कम करने में सहायक होता है। मधुमेह और मोटापे से परेशान मरीजों को एलोवेरा का सेवन करना चाहिये।

2-रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढाता है-

आज की दौड़ती-भागती जिंदगी में लोग जल्दी बीमार हो जाते हैं एलोवेरा का जूस आपके शरीर मे रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ा देता है। इसके सेवन से शरीर की कोशिकाएं बेहतर तरीके से नाइट्रिक ऑक्साइड और साइटोकिन्स बनाती हैं जो कि शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। वहीं डॉ. एस.सी गौतम ने कहा कि एलोवेरा का सेवन सेलुलर और ह्यूमोरल इम्यून को उत्तेजित करता है जिससे कि वजन को कम करने में सहायता मिलती है।

3-पाचन क्रिया मजबूत करता है-

आजकल लोगों का खानपान सही नहीं है। जिससे कि पाचन तंत्र खराब हो जाता है। एक उम्र के बाद भी पाचन तंत्र की समस्या होने लगती है। ऐसे में अगर एलोवेरा का जूस पिया जाए तो आपको पाचन तंत्र की समस्या से छुटकारा मिल जायेगा।

 

4-गाठिया के लिए फायदेमंद-

डॉ. एस सी गौतम के अनुसार बढती उम्र के साथ इंसान की हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। शरीर के जोड़ों मे दर्द रहने लगता है, कई लोगों को गठिया की बामारी हो जाती है। ऐसे में एलोवेरा के सेवन से ठिया जैसी बीमारी से आराम मिलता है।

 

5-डायबिटीज के लिए फायदेमंद-

डॉ. एस सी गौतम के अनुसार आजकल डायबिटीज की बीमारी होना आम बात हो गयी है। कुछ समय पहले डायबिटीज की बीमारी एक उम्र के बाद होती थी लेकिन आजकल किसी भी उम्र के इंसान को डायबिटीज की बीमरी हो जाती है। ऐसे में अगर एलोवेरा का नियमित इस्तेमाल करें तो डायबिटीज से छुटकारा मिल जायेगा।

एलोवेरा के अन्य फायदे-

  • मुंह के स्वास्थ्य के लिए
  • सूजन या जलन के लिए
  • स्वस्थ दिल के लिए
  • सर्दी-जुकाम के लिए
  • कब्ज के लिए
  • त्वचा के लिए
  • मुंहासों के लिए
  • झुर्रियों और एंटी एजिंग के लिए
  • सनबर्न के लिए
  • चोट के लिए
  • त्वचा के खिचाव के लिए
  • बालों के लिए

एलोवेरा के नुकसान-

जैसे कि हम जानते हैं कि एलोवेरा के कई फायदे हैं लेकिन जहां ये एक ओर फायदा पहुंचाता है तो दूसरी तरफ ये नुकसान भी पहुंचाता है। वहीं डॉ. एस सी गौतम के कहा कि एलोवेरा का ज्यादा सेवन शरीर को नुकसान पंहुचा सकता है। जैसे-

  • एलोवेरा का रस पीने से आपका शुगर का स्तर कम हो सकता है। अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो इसका सेवन सावधानी से करें।
  • एलोवेरा का रस ज्यादा पीने ये आपको सूट नही करेगा जिससे यह आपके लिए खतरनाक शाबित हो सकता है।
  • प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को एलोवेरा से दूर रहना चाहिए। इससे प्रेगनेंट महिलाओं में यूटेराइन कॉनट्रैक्शन हो सकता है। जिससे बच्चों में बर्थ डिफेक्टस और यहां तक मिसकैरिज भी हो सकता है।
  • एलोवेरा के ज्यादा सेवन से किडनी पर गलत असर पड़ने लगता है।
  • एलोवेरा जूस के सेवन से पोटेशियम लेवल कम हो जाता है जिससे इरेग्युलर हर्टबीट और वीकनेस हो जाती है। अगर बुजुर्ग जो अक्सर अत्यधिक बीमार रहते हो वह एलोवेरा जूस का सेवन करें।
  • एलोवेरा त्वचा के लिए फायदेमंद तो होता है लेकिन इसका रूरत से ज्यादा इस्तेमाल करने से त्वचा को नुकसान भी हो सकता है।

 

इसे भी पढे़ं-

इन घरेलू उपायों से निखारें त्‍वचा

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।